फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकएंड पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई में उछाल, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का बुरा हाल? जानें शनिवार की कमाई

Sun, 15 Mar 2026 08:57 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इन दिनों ‘द केरल स्टोरी 2’, ‘ओ रोमियो’ और ‘अस्सी’ सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का बोलबाला ज्यादा है? शनिवार को इन फिल्मों का कितना रहा कलेक्शन? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
'अस्सी' और 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए एक महीने हो गए हैं, वहीं ‘अस्सी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने होने वाले हैं। ऐसे में अब इन फिल्मों की कमाई धीमी नजर आ रही है। वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन हो चुके हैं। जानिए शनिवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।

विज्ञापन

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई में उछाल
सैकनिल्क के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2’ ने शनिवार को 2.96 करोड़ की कमाई की। जबकि फिल्म ने शुक्रवार को 1.44 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस मुकाबले फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने अभी तक कुल 44.76 करोड़ की कमाई की है। इसका मतलब ये मूवी अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा छू भी नहीं पाई है।

अस्सी फिल्म का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘अस्सी’ फिल्म रेस में सबसे पीछे 
‘अस्सी’ फिल्म को रिलीज हुए एक महीने होने वाले हैं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ का कलेक्शन रिलीज के 22वें दिन सिर्फ 8 लाख रुपये हुआ। अब इसका कलेक्शन दिखना बंद हो गया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 10.83 करोड़ रुपये रहा है।

शाहिद कपूर ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor

‘ओ रोमियो’ रेस में बरकरार 
‘ओ रोमियो’ मूवी को रिलीज हुए करीब एक महीने हो चुके हैं। ऐसे में ये फिल्म अभी भी ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। शनिवार को इसने 29 लाख की कमाई की। जबकि फिल्म ने शुक्रवार को 15 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है, लेकिन इसने अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। इसका कुल कलेक्शन 71.59 करोड़ है।

विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर 2' के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ से होगी टक्कर 
इन सभी फिल्मों के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं, क्योंकि आने वाले शुक्रवार को ‘धुरंधर 2’ रिलीज हो रही है। जिसका क्रेज फैंस में मूवी के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दिख रहा है। अब देखना होगा आने वाले दिनों में ये फिल्में कितनी कमाई कर पाती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें