फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adah Sharma: अस्पताल में भर्ती हुईं 'द केरल स्टोरी' स्टार अदा शर्मा, कमांडो के प्रमोशन के दौरान बिगड़ी हालत

Wed, 02 Aug 2023 05:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अदा शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही हैं । दरअसल एक्ट्रेस की अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्होंने अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी खूबसूरती के अलावा अपने अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री को फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बाद से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिलने लगी है। अदा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ हमेशा कनेक्ट रहती हैं। अब हाल ही में, खबर आ रही है कि अदा शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामले क्या है।


अस्पताल में भर्ती हुईं अदा शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले यानी मंगलवार को एक्टर राकेश बापट की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी। एक्टर भी इस वक्त अस्पताल में है । गौरतलब है कि अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं। प्रमोशन के दौरान अचानक ही उनकी हालत बिगड़ी और आनन-फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


Jailer Trailer: रिलीज हुआ 'जेलर' का ट्रेलर, दमदार एक्शन अवतार में रजनीकांत ने उड़ाईं दुश्मनों की धज्जियां
विज्ञापन



फिल्म के प्रमोशन के वक्त बिगड़ी तबीयत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदा की तबीयत फूड एलर्जी और गंभीर डायरिया की वजह से अचानक बिगड़ गई है। रात में अभिनेत्री के तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद टीम ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, इस खबर पर अभी एक्ट्रेस या उनकी टीम  से कोई बयान नहीं आया है। फैंस इस खबर को सुनकर काफी शॉक्ड हैं और अभिनेत्री के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। अदा इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘कमांडो’ का प्रमोशन करने में बिजी हैं।

Adah Sharma: अस्पताल में भर्ती हुईं 'द केरल स्टोरी' स्टार अदा शर्मा, कमांडो के प्रमोशन के दौरान बिगड़ी हालत


कमांडो के सीक्वल में आएंगी नजर

बता दें कि 2017 के सीक्वल 'कमांडो 2: द ब्लैक मनी ट्रेल' में आई, जिसमें अदा शर्मा ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में पूजा की जगह ली और 2019 में 'कमांडो 3' आई, जिसमें विद्युत और अदा ने ही मुख्य भूमिका निभाई थी। अब वेब सीरीज 'कमांडों' में प्रेम और अदा नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें