'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कोर्ट ने क्यों हटाया फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ से बैन?
केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर लगे बैन को हटा दिया। इस पर निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने कहा, ‘हमारा स्टैंड कोर्ट को काफी कन्विंसिंग लगा, इसलिए उन्होंने स्टे हटा दिया। कोर्ट को सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन से कोई दिक्कत नहीं थी। देखिए, आमतौर पर 4 लोग फिल्म का रिव्यू करते हैं और सेंसर सर्टिफिकेट देते हैं। लेकिन हमारी फिल्म 8 लोगों ने देखी, जिसमें केरल के दो सोशल वर्कर भी शामिल हैं।
फिल्म का धर्म से कोई संबंध नहीं है
निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि उन्हें 80 प्रतिशत बैकलैश सिर्फ केरल से मिला है। उनका यह भी कहना है कि फिल्म सिर्फ अपराधियों काे दिखाती है, इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। वह कहते हैं, ‘अगर हम अपनी सौ रिसर्च दिखाते हैं तो लोग इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे। हमने क्रिमिनल्स को क्रिमिनल्स के तौर पर दिखाया है, इसका कनेक्शन धर्म से नहीं है। हमारी फिल्म में 3 राज्यों, केरल, राजस्थान और MP के पीड़ितों को दिखाया गया है। हमने किसी धर्म या समुदाय को टारगेट नहीं किया है। अगर अपराधी किसी खास समुदाय से हैं तो हमें उन्हें वैसे ही दिखाना होगा।’
निर्देशक आगे कहते हैं, ‘सेंसर बोर्ड ने जो कट्स किए हैं, उनसे हमारी कहानी पर कोई असर नहीं पड़ा है। वैसे मैं साफ कर दूं कि हमारी फिल्म का मकसद केरल को नुकसान पहुंचाना नहीं है।’
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या फिल्म के कलेक्शन पर असर होगा?
फिल्म की रिलीज में देरी हुई, इससे इसके कलेक्शन पर असर पड़ेगा, ऐसा निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह का मनाना है। वह कहते हैं, फिल्में आसान टारगेट होती हैं। हमारे पहले दिन के कलेक्शन पर असर पड़ेगा, लेकिन मुझे यकीन है कि लोगों को यह फिल्म पसंद आएगी। फिल्म नुकसान की भरपाई कर देगी। मुझे पब्लिक और इंडस्ट्री से बहुत सपोर्ट मिल रहा है। बॉलीवुड में कोई माफिया नहीं है। कोई भी मेरे या मेरी फिल्म के खिलाफ नहीं है। हां, हमारी फिल्म यूएई और मलेशिया सहित कई देशों में रिलीज नहीं हो रही है। माना हमारी तरह की फिल्मों को कमर्शियल अवॉर्ड्स में बॉयकॉट किया जाता है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि नेशनल अवॉर्ड्स वाले लोग इसे पसंद करेंगे।’
तीसरे पार्ट बनाने को लेकर दिया हिंट
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज के बाद क्या मेकर्स और निर्देशक इसका तीसरा पार्ट भी बनाएंगे। यह पूछने पर कामाख्या नारायण सिंह कहते हैं, ‘अगर मैं तीसरा पार्ट बनाऊंगा तो यह तभी होगा, जब मुझे एक अच्छी कहानी मिलेगी, सिर्फ दिखावे के लिए ऐसा नहीं करूंगा।’
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
अनुराग कश्यप को दिया करारा जवाब
पिछले दिनों डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर काफी कुछ कहा। फिल्म की बुराई की, इसे प्रोपेगेंडा कहा। इसके जवाब में फिल्म ‘केरल स्टोरी 2’ के निर्देशक कहते हैं, ‘एक आदमी जिसने 'द गर्ल इन येलो बूट्स' नाम की फिल्म बनाई हो, क्या उसे सीरियसली लिया जा सकता है?’ इसके अलावा वह अनुराग के बारे में कुछ नहीं बोले।