फिल्म 'द केरल स्टोरी 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
जल्द OTT पर रिलीज होगी फिल्म
‘द केरल स्टोरी 2’ अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। इसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा अहम भूमिकाओं में नजर आती हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी तीन युवतियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो केरल, मध्य प्रदेश और राजस्थान से हैं। उनकी जिंदगी अलग-अलग होती है, लेकिन भरोसे, धोखे और अपनी आजादी खोने जैसे अनुभव उन्हें एक ही रास्ते पर ले आते हैं।
फिल्म यह दिखाती है कि कैसे भावनात्मक कमजोरी कभी-कभी कंट्रोल में बदल जाती है। इसमें तीनों महिलाओं की कहानियां हैं, जो प्यार और भरोसे से शुरू होती हैं, लेकिन धीरे-धीरे डर और मनोवैज्ञानिक दबाव तक पहुंच जाती हैं।