फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द केरल स्टोरी 2’ और ‘ओ रोमियो’ की बुधवार को धीमी हुई कमाई, ‘अस्सी’ का बुरा हाल? जानें क्या रहा कलेक्शन

Thu, 12 Mar 2026 08:23 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इन दिनों ‘द केरल स्टोरी 2’, ‘ओ रोमियो’ और ‘अस्सी’ सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का बोलबाला ज्यादा है? बुधवार को इन फिल्मों का कितना रहा कलेक्शन? आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘ओ रोमियो’ और ‘अस्सी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 हफ्तों से ज्यादा हो चुके हैं, ऐसे में अब इन फिल्मों की कमाई धीमी नजर आ रही है। वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन हो चुके हैं, लेकिन ये फिल्म भी अब तक 50 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है। जानिए बुधवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।

विज्ञापन

द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘द केरल स्टोरी 2’ की धीमी हुई कमाई 
सैकनिल्क के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बुधवार को 1.59 करोड़ की कमाई की। जबकि फिल्म ने मंगलवार को 2.20 करोड़ की कमाई की थी। इस मुकाबले फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने अभी तक कुल 38.64 करोड़ की कमाई की है। इसका मतलब ये मूवी अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा छू भी नहीं पाई है। 

अस्सी फिल्म का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘अस्सी’ फिल्म रेस में सबसे पीछे  
‘अस्सी’ फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्तों से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पा रही है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 20वें दिन केवल 10 लाख की कमाई की। जबकि 19वें दिन इस फिल्म ने 12 लाख रुपये की कमाई की थी। मूवी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 10.80 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

शाहिद कपूर ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor

‘ओ रोमियो’ रेस में बरकरार 
‘ओ रोमियो’ मूवी को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं। ऐसे में ये फिल्म अभी भी ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। बुधवार को इसने 27 लाख की कमाई की। जबकि फिल्म ने मंगलवार को 41 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है, लेकिन इसने अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। इसका कुल कलेक्शन 71.02 करोड़ है।

विज्ञापन

फिल्म 'अस्सी', 'ओ रोमियो' और 'द केरल स्टोरी' 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ से होगी टक्कर
इन सभी फिल्मों के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं, क्योंकि आने वाले शुक्रवार को ‘धुरंधर 2’ रिलीज हो रही है। जिसका क्रेज फैंस में मूवी के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दिख रहा है। अब देखना होगा आने वाले दिनों में ये फिल्में कितनी कमाई कर पाती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें