फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कामवाली बाई ने कश्मीरा शाह का किया बुरा हाल, वीडियो देख बोले कृष्णा अभिषेक- मैंने ही दिए थे पैसे

Mon, 12 Sep 2022 03:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कश्मीरा शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कामवाली बाई कश्मीरा शाह का पैर पकड़े नजर आ रही है। वही कश्मीरा जमीन पर लेटी हुई हैं। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाले कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह, पॉपुलैरिटी के मामले में किसी स्टार से कम नहीं हैं। वह कभी अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से लोगों का दिल जीतती हैं तो कभी अपने मजाकिया अंदाज से यूजर्स को हंसाते रहती हैं। लेकिन इस बार कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कामवाली बाई कश्मीरा शाह को पैरों से घसीटते हुए नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

जमीन पर रेंगती दिखीं कश्मीरा
वीडियो में कामवाली बाई कश्मीरा शाह की मसाज करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, कश्मीरा के चेहरे को देख ऐसा लग रहा है कि इस मसाज से कश्मीरा को आराम नहीं बल्कि दर्द मिल रहा हो।  इसके बाद कश्मीरा जमीन पर लेटकर रेंगती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो में ऐसा क्या हुआ?
वीडियो की शुरुआत में कश्मीरा जमीन पर लेटे हुए नजर आ रही हैं। उनका एक पैर कामवाली बाई ने पकड़ा हुआ है। वहीं कश्मीरा डर और दर्द से चिल्लाते हुए नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वह मसाज वाली से बचकर भागने की कोशिश कर रही हैं। कश्मीर जमीन पर लेटकर जैसे ही रेंगते हुए वहां से भागने की कोशिश करती हैं, वैसे ही उनकी कामवाली बाई एक्ट्रेस के पैर पकड़कर उन्हें पीछे की ओर खींचने लगती हैं। जिसके बाद कश्मीरा जोर-जोर से चिल्लाती हैं। 

विज्ञापन

कामवाली बाई की हरकत देख क्या बोले कृष्णा?
बता दें कि यह कश्मीरा का एक प्लान्ड वीडियो है। जिसे अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम रिल्स के लिए बनाया है। जैसे ही कश्मीरा ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया वैसे ही इस वीडियो पर कृष्णा अभिषेक का कमेंट आया। पत्नी का ऐसा हाल देख कृष्णा अभिषेक ने लिखा, इसको मैंने ही पैसे दिए थे, तुम्हें टॉर्चर करने के लिए। वहीं, यूजर्स कश्मीरा के इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हंस रही हो या फिर रो रही हो। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- थर्ड क्लास एक्टिंग। कुछ यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी के साथ वीडियो पर रिएक्ट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें