The Guardians of the Galaxy Trailer: द गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी हॉलिडे स्पेशल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि यह फिल्म 25 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि गार्जियन, क्रिस प्रैट उर्फ स्टार-लॉर्ड के लिए क्रिसमस को अविस्मरणीय बनाने के मिशन पर निकलते हैं। इतना ही नहीं ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि गमोरा के चले जाने की वजह से स्टार-लॉर्ड काफी उदास हैं और उन्हें खुश करने के लिए योन्दु उदोता उनके जीवनसाथी की तलाश में पृथ्वी की यात्रा पर निकल जाते हैं।