मार्वल स्टूडियोज स्पेशल प्रेजेंटेशन में क्रिस प्रैट, डेव बॉतिस्ता, करेन गिलन और पोम क्लेमेंटिएफ मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। वहीं, विन डीजल- ग्रूट और ब्रैडली कूपर- रॉकेट के किरदार में दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, हॉलिडे स्पेशल में माइकल रूकर और केविन बेकन के साथ सीन गन की भी स्पेशल एंट्री दिखाई जाती है।
बता दें कि 'द गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी हॉलिडे स्पेशल' का लेखन और निर्देशन का कार्य जेम्स गन द्वारा किया गया है। केविन फीगे, लुई डी'एस्पोसिटो, विक्टोरिया अलोंसो, ब्रैड विंडरबाम, गन, सारा स्मिथ और साइमन हैट इस प्रोजेक्ट के कार्यकारी निर्माता हैं। वहीं डेविड जे. ग्रांट और लार्स पी. विनथर 'द गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी हॉलिडे स्पेशल' के सह-निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं।