फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द फॉरगॉटेन आर्मी' के लिए एक हजार संगीतकार देंगे सजीव प्रस्तुति, मुंबई में होगा प्रीतम का इवेंट

Thu, 23 Jan 2020 02:44 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
'द फॉरगॉटन आर्मी-आजादी के लिए' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिंदी फिल्मों के संगीत में पहले जैसी जान इसलिए नहीं रही है क्योंकि अब सारे गाने कंम्प्यूटर पर बनने लगे हैं। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, कल्याणजी आनंदजी और शंकर जयकिशन जैसे संगीतकार कभी सैकड़ों वाद्यकलाकारों के साथ सजीव संगीत की प्रस्तुतियों के साथ गाने रिकॉर्ड किया करते थे। अब संगीतकार प्रीतम भी ऐसा ही कुछ करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया की महात्वाकांक्षी वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' के लिए इसके निर्माताओं ने एक विशाल लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया है। इस शुक्रवार मुम्बई में आयोजित होने वाले हाल के दिनों के इस सबसे बड़े म्यूजिक इवेंट में एक हजार कलाकार इस सीरीज के गीतों की सजीव प्रस्तुतियां देंगे। नई सदी का मुंबई में ये सबसे बड़ा म्यूजिकल इवेंट माना जा रहा है।

इस वेब सीरीज़ का शीर्षक गीत (टाइटल ट्रैक) 'आज़ादी के लिए' रिलीज हो चुका है और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो रही इस वेब सीरीज का ये गाना अरिजीत सिंह और तुषार जोशी ने गाया है। यह वेब सीरीज उन स्वतंत्रता सेनानियों की अनकही कहानी है जिन्होंने भारत की आजादी के लिए मुश्किल हालात में लड़ाइयां लड़ीं। कबीर खान निर्देशित, 'द फॉरगॉटन आर्मी - आज़ादी के लिए' 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस सीरीज में सनी कौशल और शारवरी मुख्य भूमिका निभा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें