देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी के सितारे करण देओल, अपने पिता सनी देओल द्वारा निर्देशित व जी स्टूडियों और सनी साउण्ड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित फिल्म "पल पल के पास" के साथ सिल्वर स्क्रीन पर आगाज कर रहे हैं। फिल्म एक एक तरुण प्रेम कहानी है जो पहले प्यार के गुणों को दिखाती है। यह फिल्म अगले सप्ताह यानी 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रमोशन जोरो पर हैं। प्रमोशन के लिए अभिनेता करण अपनी सहकलाकार सहर बाम्बा के साथ इस फिल्म का विभिन्न शहरों में प्रचार कर रहे हैं ।