पहले हफ्ते नहीं दिखा कमाल
दूसरे हफ्ते में भी सुस्त रफ्तार
आंकड़ों के मुताबिक आठवें दिन फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख रुपये, नौवें दिन दो करोड़ 50 लाख रुपये, 10वें दिन दो करोड़ 75 लाख और 11वें दिन 90 लाख रुपये की कमाई की। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 12वें दिन फिल्म ने महज 64 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 27.19 करोड़ रुपये हो गई है।
'छावा' से रही पीछे, लेकिन इस फिल्म से निकली आगे
'द डिप्लोमैट' की तुलना अगर विक्की कौशल की 'छावा' से करें, तो यह फिल्म उससे काफी पीछे है। 'छावा' अपनी रिलीज के छठे हफ्ते में भी हर दिन औसत चार-पांच करोड़ रुपये कमा रही है। इसकी कुल कमाई 583 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है। हालांकि, हॉलीवुड फिल्म 'स्नो व्हाइट' से तुलना करें तो 'द डिप्लोमैट' ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। 'स्नो व्हाइट' ने भारत में अब तक कुल चार करोड़ 13 लाख रुपये का ही भारत में कारोबार किया है।