कई यूजर्स ने की ट्रेलर की तारीफ
एक और पाकिस्तानी यूट्यूबर हसनात खान ने भी ट्रेलर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘रावण का लुक बहुत ही जबरदस्त है। ट्रेलर कमाल का है। एनिमेशन, CGI और स्टंट्स सब बहुत अच्छे हैं। हर सीन देखकर ‘वाह’ निकल रहा है।’
वहीं, एक अन्य पाकिस्तानी यूट्यूबर ने कहा, ‘रावण और रणबीर कपूर की एंट्री शानदार है। सीता की एंट्री बहुत खूबसूरत है, वो बहुत दिव्य लग रही हैं। ‘रामायण’ में हमें बहुत सी नई चीजें देखने को मिलेंगी। यश का लुक भी बहुत अच्छा है। ट्रेलर कमाल का है।’
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- मंदिर में सनग्लासेस पहने दिखीं भूमि पेडनेकर, फैंस ने किया ट्रोल; बोले- भक्ति कर रही हैं या फोटोशूट