आमिर खान की पीके साल की सबसे बड़ी फिल्म होने के साथ ही सबसे विवादित फिल्म भी साबित हो रही है। फिल्म में धार्मिक कटाक्षों को लेकर कई तरह के मैसेज वाट्स अप और सोशल साइटों पर भेजी जा रही हैं, जिसमें फिल्म से जुड़ झूठी बातों के साथ कई तरह की अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं।
इससे जहां एक तरफ लोगों के बीच फिल्म को लेकर जिज्ञासा और बढ़ी है, वहीं कई जगह इन अफवाहों के कारण लोगों में फिल्म से किनारा करने की खबरें भी आ रही हैं। वैसे फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और बॉक्स ऑफिस जानकार इसे लंबी रेस का घोड़ा मान रहे हैं।