फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SWA Awards 2022: सबसे बढ़िया लिखने वालों का 27 को होगा एलान, 15 श्रेणियों के लिए छह सौ दावेदार मैदान में

Wed, 09 Feb 2022 01:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

SWA अवार्ड्स की तैयारी हो चुकी है। इस अवॉर्ड्स का दूसरे संस्करण 27 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें बेस्ट राइटर का एलान होगा।
विज्ञापन
एसडब्ल्यूए अवॉर्ड्स 2022 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ़िल्म इंडस्ट्री के गीतकारों और लेखकों के सम्मान में आयोजित किए जाने वाला स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसडब्ल्यूए) का SWA अवार्ड्स इस साल 27 फरवरी को आयोजित होगा। यह इन पुरस्कारों का दूसरा ही साल है, लेकिन इन्हें लेकर अभी से फिल्म, टीवी और डिजिटल जगत में काफी उत्सुकता देखी जा ही है। पूरी तरह से हिंदी फीचर फिल्मों, टेलीविजन शो और वेब श्रृंखला के पटकथा लेखकों और गीतकारों को समर्पित इस पुरस्कार में न तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पैमाना और न ही स्टार पावर, टीआरपी या लोकप्रियता। यह विशुद्ध रूप से एक हुनर को सलाम करने का पुरस्कार माना जाता है।

विज्ञापन

 
1 जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक रिलीज हुए लेखन कार्य के लिए 15 श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ लेखन पुरस्कार दिए जाने हैं। 5 जनवरी 2021 को घोषित SWA पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां 7 मार्च 2021 को ही बंद हो चुकी हैं। इस साल कुल 92 फीचर फिल्में, 101 गीत, 46 वेब सीरीज और 96 टेलीविजन शोज इस दौड़ में शामिल हैं। प्रक्रिया में शामिल लेखकों की कुल संख्या 600 के करीब हैं। स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रॉबिन भट्ट कहते हैं, “हम इस मुश्किल समय में भी अपना वादा पूरा करने जा रहे हैं। यहां बीस साल के नए लेखक को भी जीतने का उतना ही चांस है जितना कि साठ साल के अनुभवी बुजुर्ग को।” कार्यक्रम की मेजबानी स्वानंद किरकिरे और टिस्का चोपड़ा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें