फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bads Of Bollywood X Review: आर्यन की डेब्यू सीरीज पर नेटिजंस के रिएक्शन, किंग खान का बेटा पास हुआ या फेल?

Thu, 18 Sep 2025 06:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की है। गुरुवार को आर्यन खान डायरेक्टेड सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ओटीटी पर रिलीज हुई। इस सीरीज को लेकर नेटिजंस के रिएक्शन भी आने लगे हैं। जानिए, कैसी लगी ऑडियंस को यह सीरीज? 
विज्ञापन
आर्यन खान निर्देशित सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी पर सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के जरिए आर्यन खान ने एक फिल्मी कहानी को कहने की कोशिश की है। सीरीज में हर मसाला आर्यन ने बतौर निर्देशक शामिल किया। नामी स्टार के कैमियो, बॉलीवुड की अनसुनी कहानियों की झलक भी सीरीज में दिखती है। सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को लेकर नेटिजंस के रिव्यू सामने आ चुके हैं। क्या ये सीरीज नेटिजंस के गले उतरी? क्या सीरीज दर्शकों को पसंद आई? जानिए। 

विज्ञापन


दर्शक आर्यन का डायरेक्शन देखकर हुए हैरान
ट्विटर पर एक यूजर ने सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए लिखा, ‘इस सीरीज का डायरेक्शन मेरी उम्मीदों से ज्यादा बेहतर निकला। आर्यन खान ने बेहतरीन काम किया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या जबरदस्त सीरीज बनाई है।’ इसी तरह एक यूजर ने ट्विटर रिव्यू में लिखा, ‘सीरीज के 30 शुरुआती तीस मिनट एंटरटेनिंग हैं। जोक्स भी अपनी जगह पर बिल्कुल सही बैठते हैं।’ 
 

 
 

 

 
विज्ञापन


बॉबी देओल के अलावा एक्टर्स की एक्टिंग पसंद आई
एक यूजर ने कमेंट किया और लिखा, 'क्रिटिक इस सीरीज को गेम चेंजर बता रहे हैं। यह सीरीज बॉलीवुड फैंस को जरूर देखनी चाहिए।' एक अन्य यूजर ने भी कमेंट किया, ' सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य के अलावा सभी एक्टर्स की एक्टिंग कमाल की है। यकीन नहीं होता है कि नए डायरेक्टर ने यह काम एक्टर्स से करवाया है'  
 
 
विज्ञापन

क्या है सीरीज की कहानी
आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लक्ष्य ने हीरो आसमान का रोल किया है। वहीं इसमें बॉबी देओल ग्रे शेड रोल में नजर आए, जो हीरो की लवर के पिता बने हैं। सीरीज में मोना सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। इस सीरीज की कहानी एक आउटसाइड के बॉलीवुड में आकर हीरो बनने की कहानी है। इस रास्ते में उसके सामने कई मुश्कलें भी हैं। इसी कहानी को बॉलीवुड स्टाइल में आर्यन खान ने दिखाया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें