‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ प्रिव्यू
- फोटो : वीडियो ग्रैब
नेटिजन बोले- 'भाई पूरा बॉलीवुड ले आया'
प्रीव्यू में सीरीज की स्टारकास्ट की झलक है। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में राघव जुयाल और लक्ष्य लीड रोल में हैं। वे एक्शन का दम दिखाते नजर आए हैं। उनके अलावा रणवीर सिंह, सलमान खान और करण जौहर की भी झलक है। इतने सारे सितारों को देख एक नेटिजन ने लिखा, 'भाई ने पूरा बॉलीवुड ला दिया है'।
जेल वाले सीन पर कहा, 'यह पर्सनल है'
सीरीज में एक सीन है, जिसमें लक्ष्य जेल के अंदर हैं और पुलिस वाला कहता है, 'टेंशन नहीं लेने का। अंदर जाकर लोग और भी फेमस हो जाते हैं'। इस पर एक यूजर ने लिखा है, 'यह डायलॉग काफी पर्सनल है'। बता दें कि आर्यन खान कथित क्रूज ड्रग्स केस में जेल काट चुके हैं। हालांकि, बाद में शाहरुख खान के बेटे को इस केस में क्लीन चिट मिली।
दर्शकों को पसंद आई सलमान खान की मौजूदगी
आर्यन खान के निर्देशन में बन रही इस सीरीज में सलमान खान का कैमियो रोल है। प्रीव्यू में दबंग खान की झलक पर नेटिजन्स के सकारात्मक रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस अंदाज में सलमान को पहले कभी नहीं देखा गया'। और क्या कह रहे हैं नेटिजन्स? जानिए
बता दें कि सीरीज को आर्यन खान ने लिखा है। इस शो के डायलॉग्स की नेटिजन्स तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि यह सीरीज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।