अपने डांस और अपनी आदाओं ने नोरा पतेही ने बॉलीवुड के गलियारों में अपनी पहचान बनाई है। बता दें नोरा फतेही के दिलबर सॉन्ग ने जहां लोगों को दिवाना बना दिया था। वहीं एक बार फिर से यह सॉन्ग एक नए ट्विस्ट के साथ सामने आने के लिए तैयार है। बता दें यह गाना जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते का सुपरहिट रहा। अब इस फिल्म के गाने का अरबी वर्जन बनाया जा रहा है।
इस गाने की शूटिंग की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें नोरा बिल्कुल अलग ही रूप में नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं नोरा ने अपने आने वाले गाने के बारे में ट्वीट कर लिखा है कि मैं इस गाने के अरेबिक वर्जन को देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं, इसमें आप मुझे पहली बार गाते हुए भी सुनेंगे। इस गाने के अरबी वर्जन के लिए नोरा ने अपनी आवाज दी है।
इस गाने के अरबी वर्जन का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद नोरा अपने करियर के अगले महत्वपूर्ण पड़ाव पर है। इसके लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं। अभिनेत्री और डांसर नोरा ने कमरिया और दिलबर जैसे वायरल हिट दिए हैं। पिछले कुछ समय से नोरा इस गाने की शूटिंग और एडिटिंग में व्यस्त थीं। यह गाना बहुत लोकप्रिय मध्य पूर्वी और अफ्रिकी बैंड फनायर के सहयोग से तैयार किया गया है। इस गाने के साथ नोरा अब एक पॉप स्टार के रुप में भी लॉन्च होने जा रही हैं। साथ ही नोरा इस गाने से लिरिक्स राइटिंग और निर्माता के रूप में भी उभरेंगी।