फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के ट्रेलर लांच पर अनुपम खेर का खुलासा, बोले- 'नहीं करना चाहता था फिल्म'

Thu, 27 Dec 2018 03:33 PM IST
अंकुर श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister Trailer - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर आज मुंबई में लॉन्च हो गया। ट्रेलर को देखने के बाद आप ये जरूर कह सकते हैं कि कुछ दिनों के लिए कांग्रेस और बीजेपी के बीच अब राजनीतिक बहस जोरों पर चलने वाली है।
विज्ञापन




इस मौके पर अनुपम खेर समेत फिल्म की तमाम स्टार कास्ट नजर आई। फिल्म के बारे में अनुपम खेर ने बताया कि वो पहले तो ये फिल्म नहीं करना चाहते थे।

ट्रेलर लांच के मौके पर मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे अनुपम खेर ने बताया, मनमोहन सिंह का किरदार निभाना बेहद मुश्किल रहा। खासतौर पर उनकी आवाज। इसके लिए अनुपम खेर ने तकरीबन 100 घंटे की फुटेज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की देखी।
विज्ञापन



अनुपम खेर ने आगे बताया कि रोल मिलने के बाद तकरीबन 6 से 7 महीने का वक्त उन्होंने हामी भरने के लिए लिया। उन्होंने कहा- मेरा पहला रिएक्शन था कि मैं ये फिल्म नहीं करूंगा।

फिल्म में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह के लुक से लेकर उनकी दबी आवाज को भी कॉपी किया है। ये फिल्म चुनाव के ठीक पहले आ रही है, इस वजह से इसकी काफी चर्चा है। ट्रेलर से साफ जाहिर है कि फिल्म में कांग्रेस के भीतर की राजनीति, सोनिया गांधी और उनके परिवार पर निशाना साधा गया है।

फिल्म संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है। संजय बारू 2004 से 2008 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे। उन्होंने अपनी किताब में पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी कई अहम बातों का इसमें खुलासा किया है। संजय बारू ने अपनी किताब और उस पर बाद में दिए गए साक्षात्कारों में स्वीकार किया है कि उनकी किताब मनमोहन सिंह का 'मानवीकरण' करती है। वरना नई पीढ़ी तो उन्हें रोबोट या पत्थर की मूरत ही मान बैठती। फिल्म अगले साल 11 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन


फिल्म को सुनील बोहरा प्रोड्यूस कर रहे हैं, सुनील बोहरा पर धोखाधड़ी के मामले देश की अलग अलग अदालतों में चलते रहे हैं। फिल्म के एक और प्रोड्यूसर अशोक पंडित हैं। अशोक पंडित अक्सर टीवी चैनलों पर भगवा ब्रिगेड का समर्थन करते नजर आते हैं। वहीं फिल्म के निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे जीएसटी फ्रॉड के एक बड़े मामले में गिरफ्तारी झेल चुके हैं।

फिल्म अगले साल 11 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें