फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का नया पोस्टर रिलीज, इस अंदाज में दिखे अनुपम खेर

Thu, 03 Jan 2019 04:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
the accidental prime minister - फोटो : twitter
विज्ञापन

अनुपम खेर की आने वाली फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में अनुपम खेर मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं ने फिल्म की रिलीज का विरोध किया और कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं को दिखाने के बाद ही फिल्म रिलीज होनी चाहिए।

विज्ञापन


फिल्म के विरोध के बीच अब इसका नया पोस्टर रिलीज किया गया है। अनुपम खेर ने ट्वीट किया कि 'ये है फिल्म का नया पोस्टर... द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर। उम्मीद है आप पसंद करेंगे। 11 जनवरी को फिल्म रिलीज होगी।'

बता दें कि ट्रेलर आने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने फिल्म का विरोध किया है। इस मामले में मुजफ्फरपुर की कोर्ट में अनुपम खेर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। याचिकाकर्ता सुधीर ओझा ने आरोप लगाया है कि फिल्म के जरिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अपमान किया गया है। सुधीर ओझा ने अनुपम खेर, अक्षय खन्ना, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें