फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sai Pallavi: 'तंडेल' स्टार साई पल्लवी ने कजिन की शादी में किया धांसू डांस, फैंस ने कहा 'माइंड ब्लोइंग'

Wed, 12 Mar 2025 08:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sai Pallavi Dance Video: साउथ फिल्मों की अभिनेत्री साई पल्लवी ने हाल ही में अपने कजिन की शादी में शानदार डांस करके सबको हैरान कर दिया। 'तंडेल' फिल्म की अभिनेत्री का यह डांसिंग वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर अब नेटिजेंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
कजिन की शादी में डांस करती नजर आईं साई पल्लवी, वीडियो हुआ वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम@saipallavi.senthamara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें वह अपने कजिन की शादी में जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनकी बहन पूजा कन्नन ने भी उनका साथ दिया। साई के इस डांसिंग वीडियो पर प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं और उनके डांस को माइंड ब्लोइंग बता रहे हैं।
विज्ञापन

कजिन की शादी में साई ने किया जमकर डांस
साई पल्लवी अपने कजिन की शादी में जमकर डांस करती नजर आईं। इस दौरान साई की बहन पूजा कन्नन ने भी जमकर डांस किया। इन दोनों के अलावा साई का पूरा परिवार उनके साथ इस वायरल वीडियो में डांस करता नजर आ रहा है। साई ने कजिन की शादी में नीले रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

प्रशंसको ने कहा - माइंड ब्लोइंग
साई का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रशंसक इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'माइंड ब्लोइंग', एक और यूजर ने लिखा, 'वाइब मेटर्स'। वहीं कई यूजर्स ने साई के इस डांसिंग वीडियो पर लाल दिल वाली इमोजी के अलावा फायर इमोजी भी भेजी है। 
 
विज्ञापन

'रामायण' में नजर आएंगी साई?
काम की बात करें तो साई को पिछली बार नागा चैतन्य के साथ फिल्म 'तंडेल' में देखा गया था। यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। कथित तौर पर अब साई जल्द ही फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगी, जिसके निर्देशन की कमान नितेश तिवारी ने संभाली है। फिल्म में साई की जोड़ी रणबीर कपूर के साथ बनी है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें
Bhumi Pednekar Imran Khan: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी इमरान खान की कमबैक फिल्म? जानिए कब शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें