फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बंपर ओपनिंग ले पाएगी 'थामा'? आयुष्मान खुराना-रश्मिका की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का एडवांस बुकिंग में है ऐसा हाल

Sun, 19 Oct 2025 08:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thamma Movie day 1 Advance Booking: मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जानिए कैसा है फिल्म का हाल?
विज्ञापन
फिल्म 'थामा' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' 21 अक्तूबर को थिएटर्स में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स की इस मूवी के ओपनिंग डे कलेक्शन पर लोगों की नजरें हैं। कई तरह की अटकलें लग रही हैं। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म काफी शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है।  

विज्ञापन

फिल्म 'थामा' - फोटो : सोशल मीडिया
डबल डिजिट में ले सकती है ओपनिंग
इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 17 अक्तूबर से शुरू हुई है। एडवांस बुकिंग में इसका प्रदर्शन देखते हुए कहा जा रहा है कि यह 20 करोड़ रुपये से ऊपर की ओपनिंग ले सकती है। इस फिल्म को 2डी, 4डीएक्स आईमैक्स में रिलीज किया जा रहा है। इसमें कमाल के वीएफएक्स हैं। फिल्म क्योंकि दिवाली पर रिलीज हो रही है, ऐसे में फेस्टिवल के अवसर का फायदा इसकी कमाई को मिल सकता है।

थामा - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक कितना जुटाया कलेक्शन?
इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सैकनिल्क ने जारी किए हैं। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक फिल्म के 57382 टिकट बिक चुके हैं, जिससे इसने करीब 1.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटा लिया है। वहीं, ब्लॉक सीट वाली टिकटों को जोड़कर यह फिल्म पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन अब तक जुटा चुकी है। 
विज्ञापन

थामा - फोटो : Youtube Maddock Films
कितनी है फिल्म की लागत?
इस फिल्म को करीब 150 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। फिल्म को अच्छी शुरुआत के लिए 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई पहले दिन करने की जरूरत है। फिलहाल इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट को देखते हुए कहा जा सकता है कि ओपनिंग डे पर फिल्म यह आंकड़ा काफी आसानी से पार कर लेगी। फिल्म थामा के निर्देशन की कमान आदित्य सरपोतदर ने संभाली है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी अहम रोल में हैं। फिल्म को दिनेश विजन और अमर कौशिक ने प्रोडेयूस किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें