सार
Thamma And Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 18: हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म ‘थामा’ और रोमांटिक ड्रामा मूवी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई 18वें दिन में आकर लाखों में सिमट गई है। जानिए, दोनों फिल्मों ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है।
'एक दीवाने की दीवानियत' और 'थामा' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
आयुष्मान खुराना स्टारर ‘थामा’ और हर्षवधन राणे की ‘एक दीवाने दी दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय से एक-दूसरे का मुकाबला कर रही हैं। जानिए, 18वें दिन में आकर इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया? और कमाई के मामले में कौन आगे है?
'थामा' फिल्म
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
थामा ने 18वें दिन किया कितना कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘थामा’ ने 18वें दिन 3 लाख रुपये की कमाई की है। यह कलेक्शन का शुरुआती आंकड़ा है। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब तक इसने 127.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 18वें दिन में आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ का कलेक्शन काफी कम हो गया है।
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'एक दीवाने की दीवानियत' की कमाई
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी 18वें दिन 38 लाख रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 71.83 करोड़ रुपये हो चुका है। अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कलेक्शन जरूर कर लिया है।
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'थामा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'एक दीवाने की दीवानियत' का शुक्रवार को रहा पलड़ा भारी
अब तक जो आंकड़े प्राप्त हुए हैं, उसके हिसाब से ‘एक दीवाने की दीवानियत’ कमाई के मामले में आगे है। ‘थामा’ की हॉरर-कॉमेडी से ज्यादा दर्शकों को हर्षवर्धन की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ज्यादा भा रही है। लेकिन यह फिल्म अब भी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सकती है। जबकि ‘थामा’ ने यह जादुई आंकड़ा पहले ही हासिल कर लिया था।
फिल्म गर्लफ्रेंड, जटाधरा, थामा और एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
नई फिल्में बढ़ाएंगी मुश्किल
शुक्रवार को सिनेमाघराें में बॉलीवुड फिल्म ‘हक’, साउथ मूवी ‘जटाधरा’ और ‘गर्लफ्रेंड’ के अलावा ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ जैसी नई फिल्में रिलीज हुईं। यह फिल्म ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को कड़ी टक्कर देंगी। इससे दोनों फिल्मों के कलेक्शन में और गिरावट आ सकती है।