फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: शनाया की 'तू या मैं' पर आयुष्मान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'मैं पहले से ही फैन हो गया हूं'

Thu, 13 Mar 2025 09:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayushmann Khurrana Tu Yaa Main: आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्म थामा को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। इसी बीच आयुष्मान ने संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' का टीजर देखा और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना ने की शनाया की फिल्म की प्रशंसा - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'तू या मैं' के निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का आधिकारिक टीजर जारी किया है। इस फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव नजर आएं, जो फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं अब टीजर को लेकर बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

 

आयुष्मान खुराना का इंस्टाग्राम पोस्ट 
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ''मैं पहले से ही इसका फैन हो गया हूं। पूरी टीम को शुभकामनाएं।"

'तू या मैं' के अलावा ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में नजर आएंगी शनाया कपूर
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की नई सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'तू या मैं' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है। यह फिल्म वैलेंटाइन डे 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माता आनंद एल राय हैं। इसके अलावा शनाया ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग पूरी की है। इसमें वो ‘12वीं फेल’ एक्टर विक्रांत मेसी के साथ नजर आएंगी। वहीं आदर्श गौरव हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ में नजर आए थे।
विज्ञापन

आयुष्मान का वर्कफ्रंट
फिल्म थामा की बात करें तो इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। 'थामा' को मैडॉक फिल्म्स बना रही है और यह दिवाली 2025 में सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा, आयुष्मान कथित तौर पर सारा अली खान के साथ एक एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित किया जाएगा। इस फिल्म को आकाश कौशिक निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 2025 के आखिर तक रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:
Ranbir Kapoor: 'लव एंड वॉर' को लेकर रणबीर कपूर का खुलासा, बोले- भंसाली के साथ काम करना है थकाऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें