फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु चुनाव परिणाम से पहले साईं के दरबार में थलापति विजय, शिरडी जाकर लिया आशीर्वाद; फैंस की भीड़ ने घेरा

Wed, 29 Apr 2026 03:15 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thalapathy Vijay Visited Shirdi Saibaba: तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव परिणाम आने से पहले अभिनेता से नेता बने थलापति विजय कई मंदिरों में जाते हुए दिख रहे हैं। हाल ही में वह शिरडी साईं बाबा के धाम पहुंचे। अभिनेता की कई तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। 

विज्ञापन
शिरडी साईं बाबा के दरबार में पहुंचे विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय थलापति ने साउथ फिल्मों में अलग मुकाम हासिल करने के बाद तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखा है। जल्द ही TVK पार्टी अध्यक्ष के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव परिणाम आने वाले हैं। इससे पहले विजय अलग-अलग मंदिरों में दर्शन के लिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


शिरडी साईबाबा के आगे टेका माथा 
बुधवार को साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने शिरडी में साईबाबा के दर्शन किए। वह साईं की प्रतिमा के आगे हाथ जोड़कर बैठे दिखे। उनके चेहरे पर एक सुकून का भाव नजर आ रहा था। मंदिर पहुंचने से पहले फैंस की भीड़ ने भी विजय को घेर लिया था। 

थलापति विजय बीते दिनों मुरुगन मंदिर पहुंचे थे - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों मुरुगन मंदिर भी गए थे विजय
अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु चुनाव परिणाम से पहले मंगलवार को तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन भी किए। वह देर रात निजी विमान से चेन्नई से मदुरै पहुंचे थे। इसके बाद विजय ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वह पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए थे। 
विज्ञापन

फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
‘जन नायकन’ फिल्म अब तक नहीं हुई रिलीज
विजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म कही जाने वाली ‘जन नायकन’ अभी भी अपनी रिलीज का इंतजार कर रही है। जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्म सेंसर बोर्ड से विवाद के चक्कर में अभी तक अटकी हुई है। पिछले दिनों फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरें सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'जन नायकन' के मेकर्स तमिलनाडु विधानसभा के नतीजे घोषित किए जाने के बाद 8 मई को फिल्म रिलीज कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें