बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शाहिद भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के प्रमोशन के दौरान शाहिद अपनी आने वाली वेब सीरीज 'फर्जी 2' के बारे में भी मीडिया से खुलकर बातें करते दिखाई दिए।
'फर्जी 2' की रिलीज डेट
शाहिद कपूर जो भी काम करते हैं उसमें अपना सौ प्रतिशत देते हैं। पिछले साल शाहिद कपूर एक वेब सीरीज 'फर्जी' में नजर आए थे। दर्शकों को 'फर्जी' की कहानी के साथ साथ शाहिद की भूमिका भी काफी पसंद आई थी। अब दर्शक बेसब्री से 'फर्जी' के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया ने जब शाहिद से 'फर्जी 2' के बारे में सवाल किया तब शाहिद मुस्कुराते हुए बोले, 'कुछ चीजें मेरे हाथ में नहीं है। मैं दर्शकों का बेहद शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने फर्जी के पहले सीजन को इतना प्यार दिया, लेकिन फर्जी 2 कब रिलीज होगी इसके बारे में मैं अभी कुछ भी नहीं बोल सकता हूं। हां, इतना जरूर बताना चाहूंगा कि जल्द ही फर्जी 2 आपके सामने होगी।'
'फर्जी' के डायरेक्टर हैं व्यस्त
शाहिद कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'सब जानना चाहते हैं कि फर्जी 2 कब बनेगी, लेकिन मैं कैसे समझाऊं कि फर्जी के निर्देशक अभी दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। एक बार जब वे फ्री हो जाएंगे फिर फर्जी 2 पर काम शुरू करेंगे।'
शाहिद का वर्क फ्रंट
पिछले दिनों शाहिद कपूर वेब सीरीज 'फर्जी' में नजर आए थे। शाहिद कपूर के अलावा 'फर्जी' में विजय सेतुपति और राशी खन्ना भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। चंद दिनों के बाद अभिनेता की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वे कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। नौ फरवरी को यह फिल्म रिलीज होने जा रही है।