फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TBMAUJ: दर्शकों से खचाखच भरे थिएटर में अचानक पहुंचे शाहिद कपूर, खुशी से झूम उठे फैंस

Fri, 16 Feb 2024 01:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इससे पहले कृति भी हाल ही में एक थिएटर में फैंस का रिस्पॉन्स जानने के लिए पहुंची थीं। अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए थे।
विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया इन दिनों देश भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में कृति सेनन भी हैं, जो एक रोबोट की भूमिका में हैं। दोनों सितारे इस फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में शाहिद फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान शहर के एक थिएटर में अचानक पहुंच गए। 

विज्ञापन

Arbaaz Khan: अक्षय कुमार से पहले अरबाज खान को ऑफर हुई थी 'खिलाड़ी', अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा


थिएटर पहुंचे शाहिद

अपने बीच बॉलीवुड के सितारे को पाकर फैंस भी हैरान रह गए। फिल्म के मेकर्स ने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में शाहिद एक थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान फैंस के  बीच नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शाहिद कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। अभिनेता ने लिखा, ''थिएटर में मुस्कुराते हुए चेहरे देखना, हमेशा सबसे अच्छी फिलिंग होती है।'' 

विज्ञापन


लोगों को पसंद आया शाहिद का अंदाज

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही लोग जमकर इस पर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "लोग तो पागल ही हो गए होंगे।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैंने दो बार यह फिल्म देखी लेकिन मुझे ऐसा मौका नहीं मिल सका।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन

फिल्म ने की अब तक इतनी कमाई

इससे पहले कृति भी हाल ही में एक थिएटर में फैंस का रिस्पॉन्स जानने के लिए पहुंची थीं। अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए थे। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की बात करें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 44.6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकएंड में फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। 
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को पसंद नहीं परिवार की महिलाओं के छोटे बाल, श्वेता बच्चन ने किया दिलचस्प खुलासा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें