फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tere Ishk Mein: फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन और इस वक्त पर रिलीज होगा ‘तेरे इश्क में’ का टीजर

Tue, 30 Sep 2025 09:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tere Ishk Mein Teaser Update: ‘रांझणा’ के डायरेक्टर आनंद एल रॉय की अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता धनुष के साथ आनंद फिर से काम कर रहे हैं। फिल्म का टीजर जल्द ही सामने आएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए टीजर रिलीज की तारीख और समय की जानकारी दी है। 

विज्ञापन
फिल्म 'तेरे इश्क में' धनुष और कृति - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद एल रॉय फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के जरिए अलग किस्म की प्रेम कहानी बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं। फिल्म में धनुष और कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के टीजर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही इस फिल्म का टीजर रिलीज होगा। 

कब रिलीज होगा टीजर 

विज्ञापन

टीसीरीज फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का टीजर कल (बुधवार) सुबह 11 बजे रिलीज होगा।’  
 


अरिजीत सिंह की आवाज का चला जादू 
टीजर की जानकारी के लिए फिल्म का जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें सिंगर अरिजीत की आवाज सुनाई देती है। यूजर्स ने अरिजीत की आवाज की जमकर तारीफ की है। कमेंट सेक्शन अरिजीत के नाम से भरा नजर आया। 

ये खबर भी पढ़ें: Tere Ishk Mein: धनुष ने शेयर की खून से लथपथ हाथों की तस्वीर, यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन


फिल्म 'रांझणा' से हो सकती है तुलना 
'तेरे इश्क में' को आनंद एल रॉय बना रहे हैं और एक्टर धनुष हैं तो दर्शकों को 'रांझणा' फिल्म की याद आ सकती है। फिल्म से जुड़े पिछले वीडियो जो रिलीज हुए, उसमें भी एक इंटेंस लव स्टोरी नजर आई है। कृति सेनन का अंदाज भी काफी जुदा सा दिखा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें