100 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म?
आज पांचवें दिन भी यह फिल्म दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म 10.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसी के साथ फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 71 करोड़ रुपये हो चुका है। अगर इसका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री ले सकती है।
'धुरंधर' से मिल सकती है टक्कर
इस फिल्म का बजट 85 से 95 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है। फिलहाल इसके प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि यह फिल्म अपना बजट आसानी से निकाल लेगी। हालांकि, 05 दिसंबर से इसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, इस दिन एक तरफ रणवीर सिंह की 'धुरंधर' थिएटर्स में दस्तक दे रही है। इसके अलावा फिल्म 'अखंडा 2' भी रिलीज होगी।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'तेरे इश्क में' का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है। फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी शंकर गुरुक्कल (धनुष) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो DUSU (दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ) का अध्यक्ष है और अपने हिंसक तथा दबंग रवैये के लिए कॉलेज में मशहूर है। मुक्ति (कृति सेनन) एक रिसर्च स्कॉलर है, जो यह साबित करना चाहती है कि हिंसक व्यक्ति भी बदल सकता है। मुक्ति शंकर को अपना थीसिस सब्जेक्ट बना लेती है।