फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tere Ishk Mein: धनुष ने शेयर की खून से लथपथ हाथों की तस्वीर, यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

Tue, 01 Jul 2025 12:17 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon Dhanush Wrap Up: कृति सेनन और धनुष की आगामी फिल्म 'तेरे इश्क में' की नई तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया है। यूजर्स लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
फिल्म 'तेरे इश्क में' - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर फिल्म के हीरो धनुष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर को लेकर नेटिजेंस लगातर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन



 

धनुष ने शेयर की तस्वीर
धनुष ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'तेरे इश्क में' की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दो हाथ खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ धनुष ने फिल्म की शूटिंग को लेकर अहम जानकारी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'और यह एक लपेट है #tereishkmein।' धनुष की इस पोस्ट के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर अपनी राय पेश कर रहे हैं।

यूजर्स के कमेंट्स
धनुष की इस पोस्ट के बाद यूजर्स लगातार फिल्म की इस तस्वीर को लेकर अपनी राय पेश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'थलाइवा का इंतजार है', एक और यूजर ने लिखा, 'पता नहीं क्यों, लेकिन इस तस्वीर ने मुझे भावुक कर दिया', एक और यूजर ने लिखा, 'इसका इंतजार कर रहा हूं', एक और यूजर ने लिखा, 'कब रिलीज होगी फिल्म'
 
विज्ञापन

फिल्म तेरे इश्क में
आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और हिमांशु शर्मा द्वारा लिखित 'तेरे इश्क में' की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। यह फिल्म 28 नवंबर, 2025 को हिंदी और तमिल में दुनिया भर में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें