इस शुक्रवार को रिलीज हुई तेरा सुरूर से हिमेश रेशमिया को बहुत उम्मीदे हैं। फिल्म के प्रमोशन में उन्होने कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी, ऐसे में फिल्म की कमाई पर उनकी निगाहें हैं। हिमेश रेशमिया बॉलीवुड के हरफनमौला कलाकार हैं। वो संगीतकार हैं, कई फिल्मों में उन्होंने हिट संगीत दिया है।
फिल्मी 'आशिक बनाया आपने' में उनके गाना गाने के बाद गायक के तौर पर भी उनको खूब प्रसिद्धि मिली। संगीत और गायन में नाम कमा लेने के बाद हिमेंश रेशमिया को पर्दे पर दिखने की ख्वाहिश हुई।
हिमेश रेशमिया के गाए गानों को खूब पसंद किया गया, लेकिन उनकी एक्टिंग दर्शकों के गले नहीं उतरी। एक के बाद हिमेश ने कई फिल्में की। सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गईं। समीक्षकों से भी हिमेश को कोई अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब एक फिर वो पर्दे पर लौटे हैं तो ये फिल्म उनके करियर की के लिए बेहद अहम है।