तेलुगु फिल्मों और टीवी सीरियल का जाना-माना नाम रहीं एक्ट्रेस वाहिनी ने 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझते हुए एक्ट्रेस का निधन हो गया।
वाहिनी की दोस्त ने साझा की निधन की जानकारी
एक्ट्रेस वाहिनी की बचपन की दोस्त कराटे कल्याणी ने एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया। जिसमें वह लिखती हैं, ‘मैंने तुम्हें बचाने की बहुत कोशिश की वाहिनी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे। हम तुम्हें याद करेंगे। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’
पोस्ट में आगे वह बताती हैं कि वाहिनी का निधन उनके होमटाउन में हुआ।
ये खबर भी पढ़ें: अभिनेत्री ईशा रेब्बा का आरोप; इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कमेंट्स के जरिए किया गया परेशान; दर्ज की शिकायत
इलाज के लिए पैसों की कमी के कारण हुआ निधन?
वाहिनी ब्रेस्ट कैंसर से लंबे वक्त से जूझ रही थीं। उनकी बीमारी लगातार बढ़ रही थी। इलाज के लिए लगातार पैसों की जरूरत पड़ रही थी। लेकिन वाहिनी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आखिर में पैसों की कमी के कारण उनका इलाज ठीक से नहीं हो सका। बुधवार को वाहिनी ने ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ते हुए जिंदगी से हार मान ली।
तेलुगु सिनेमा में शोक की लहर
अभिनेत्री वाहिनी के निधन से तेलुगु सिनेमा, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके करीबी और कुलीग्स वाहिनी के निधन से दुखी हैं। कई लोग सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।