सत्यजीत दुबे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''एक और को-स्टार, दोस्त तेजस डी पर्वतकार को खो दिया। जेंटल आत्मा जो कि हमेशा अपने लिटरेचर के प्यार को लेकर बातें करता था... उनकी पर्ला ईस्ट स्टोरी, नाटक और थिएटर की बातें। तेजस डी पर्वतकार मराठी राइटर और एक्टर पीएल देशपांडे के बहुत बड़े फैन थे।' बता दें कि पीएल देशपांडे यानी पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे एक लोकप्रिय मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार और पटकथाकार, फिल्म निर्देशक और संगीतकार एवं गायक रहे हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा सन 1990 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें "महाराष्ट्राचे लाडके व्यक्तिमत्त्व" (महाराष्ट्र का लाडला व्यक्तित्व) कहा जाता है।
सत्यजीत दुबे ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हम साथ में शूटिंग करते और सेट पर काफी चिल करते थे। धीरे से उनकी आवाज आती थी दुबे साहब अभी शूट में टाइम है चलो चाय-सुट्टा ब्रेक लेते हैं। भाई मैं आपको बहुत मिस करूंगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'
गौरतलब है कि बीते कुछ वक्त में कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इन सितारों की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान, ऋषि कपूर, योगेश, वाजिद खान सहित कई और नाम शामिल हैं। एक तरफ फैंस और दोस्त जहां इन सितारों को सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं तो वहीं साल 2020 को कोस भी रहे हैं।
पढ़ें: ये है सुशांत सिंह राजपूत की मौत की असली वजह, फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने