फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sherni Teaser: विद्या बालन की फिल्म का टीजर रिलीज, वन अधिकारी के किरदार में देख फैंस हुए उत्साहित

Mon, 31 May 2021 02:16 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • विद्या बालन की फिल्म शेरनी का टीजर रिलीज
  • 2 जून को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
  • वन अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी विद्या बालन
विज्ञापन
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले हफ्ते की घोषणा के बाद अभिनेत्री विद्या बालन की अगली फिल्म 'शेरनी' का टीजर सोमवार को रिलीज किया गया। विद्या के फैंस करीब एक साल से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए निर्माताओं ने फैंस की उम्मीदों से और भी जल्दी इसकी एक झलक साझा करने का फैसला किया। सालों से अलग अलग सफल उपक्रमों में सहयोग करने के बाद टी-सीरीज, अबंडनशीया एंटरटेनमेंट एक और अपरंपरागत कहानी के लिए बोर्ड पर आए हैं।

विज्ञापन


न्यूटन फेम अमित मसूरकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इस फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। शेरनी एक काल्पनिक कहानी है जिसके जरिए विद्या हमें एक वन अधिकारी की यात्रा दिखाती हैं जो मानव-पशु संघर्ष की दुनिया में संतुलन के लिए प्रयास करती हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 2 जून को रिलीज होगा, लेकिन फिल्म के टीजर ने ही फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। आपको बता दें अमर उजाला ने मार्च में ही इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की बात अपने पाठकों को बता दी थी।

विज्ञापन

विद्या बालन - फोटो : Instagram
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और अमित मसूरकर द्वारा निर्मित इस फिल्म में शरत सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण, बृजेंद्र कला और नीरज काबी दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगे। शेरनी जून 2021 में अमेजन प्राइम वीडियो पर ही रिलीज होगी। 

पिछले साल विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतला देवी’ प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही थी। इससे ज्यादा व्यूज सिर्फ आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ को ही मिले, लेकिन आयुष्मान की ये फिल्म अधिकतर लोगों को पसंद नहीं आई जबकि ‘शकुंतला देवी’ लोगों ने पहले अकेले देखी और फिर पूरे परिवार के साथ कई कई बार देखी है।
 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें