फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher's Day: आमिर खान से लेकर शाहरुख खान तक बने बड़े पर्दे पर टीचर, लिस्ट में ये एक्टर्स भी हैं शामिल

Fri, 05 Sep 2025 07:58 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Teachers Day 2025: आज टीचर्स डे (5 सितंबर) यानी शिक्षक दिवस है। हम सबकी जिंदगी में शिक्षक बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं। बड़े पर्दे पर भी कई चर्चित कलाकारों ने टीचर के रोल निभाकर दर्शकों को जिंदगी के गहरे सबक दिए हैं। जानिए, आमिर और शाहरुख खान के अलावा बड़े पर्दे पर कौन-कौन से एक्टर्स टीचर के रोल में नजर आए। 

विज्ञापन
1 of 7
फिल्म 'तारे जमीन पर' और 'चक दे इंडिया' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हमारी जिंदगी में टीचर की अहमियत कितनी अधिक है, इस बात का अहसास कुछ बॉलीवुड फिल्में भी कराती हैं। इन फिल्मों में टीचर जिंदगी को बदलने वाला सबक देता है। आप भी टीचर्स डे के मौके पर इन खास फिल्मों को देख सकते हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ चर्चित फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।  

विज्ञापन

2 of 7
फिल्म 'तारे जमीन पर' में आमिर खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आमिर खान
हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान ने एक बॉस्केबॉल कोच का रोल किया है, जो ऑटिज्म से ग्रस्त बच्चों को ट्रेनिंग देता है। इस फिल्म को आर. एस प्रसन्ना ने निर्देशित किया है। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में भी आमिर खान ने एक आर्ट टीचर का रोल किया था, जो ईशान अवस्थी (दर्शील सफारी) नाम के बच्चे की मदद करता है। ईशान डिस्लेक्सिया नाम की समस्या से ग्रस्त होता है। यह फिल्म बताती है कि एक अच्छा टीचर हर बच्चे में खूबी देख लेता है। ‘तारे जमीन पर’ को आमिर खान ने डायरेक्ट किया था। 

विज्ञापन

3 of 7
फिल्म 'हिचकी' में रानी मुखर्जी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
रानी मुखर्जी 
सिद्धार्थ पी मल्हाेत्रा निर्देशित फिल्म ‘हिचकी (2018)’ में रानी मुखर्जी ने एक ऐसी टीचर का रोल किया था, जो एक खास तरह के सिंड्रोम से ग्रस्त है। उसे बोलने में समस्या है लेकिन बच्चों को पढ़ाने का जुनून उसके अंदर कूट-कूटकर भरा है। यह फिल्म बच्चों को अपनी कमियों के साथ आगे बढ़ने की सीख देती है। 

4 of 7
फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ऋतिक रोशन 
विकास बहल निर्देशित फिल्म ‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन ने बिहार के मैथ्स टीचर आनंद कुमार का रोल निभाया। आनंद कुमार ने गरीबों बच्चों को फ्री में पढ़ाया, उनके पढ़ाए गरीब बच्चे आगे चलकर आईआईटी जैसे एग्जाम को पास कर गए। इस तरह आनंद कुमार ने शिक्षक का असली फर्ज निभाया, गरीब बच्चों को भी काबिल बनाया। 
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म 'चक दे इंडिया' में शाहरुख खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
शाहरुख खान 
शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘चक दे इंडिया(2007)’ को शिमित अमीन ने निर्देशित किया था। यह फिल्म एक ऐसे कोच की कहानी थी, जो एक महिला हॉकी टीम को तैयार करता है। इस कहानी में कोच का रोल शाहरुख खान ने निभाया था। आज भी यह फिल्म स्पोर्ट्स लवर की फेवरेट बनी हुई है। फिल्म ‘मोहब्बतें(2000)’ में भी शाहरुख खान ने एक म्यूजिक टीचर का रोल निभाया था। 
विज्ञापन

6 of 7
फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अमिताभ बच्चन
फिल्म ‘ब्लैक(2005)’ में अमिताभ बच्चन ने अंधी और गूंगी लड़की के टीचर का रोल किया था। वह उस लड़की को सक्षम बनाता है, अपने दम पर जिंदगी जीने की राह दिखाता है। अंधी और गूंगी लड़की का रोल फिल्म में रानी मुखर्जी ने किया था। इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म '3 इडियट्स' में बोमन ईरानी और 'इकबाल' में नसीरुद्दीन शाह और श्रेयस तलपदे - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन एक्टर्स ने भी निभाए टीचर के रोल 
शाहिद कपूर: साल 2010 में रिलीज हुई मिलिंद उके निर्देशित फिल्म ‘पाठशाला’ में शाहिद कपूर ने एक इंग्लिश, म्यूजिक टीचर का रोल किया था। यह टीचर पुराने एजुकेशन सिस्टम से हटकर बच्चों को अलग ढंग से पढ़ाने की कोशिश करता है। 
नसीरुद्दीन शाह:  साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘इकबाल’ में एक गूंगे-बहरे लड़के के क्रिकेटर बनने की कहानी दिखाई गई। नागेश कुकुनूर निर्देशित इस फिल्म में इकबाल का रोल श्रेयस तलपदे और कोच की भूमिका में नसीरुद्दीन शाह नजर आए। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। 
बोमन ईरानी : फिल्म ‘3 इडियट्स(2009)’ में आमिर खान, शरमन जोशी, आर. माधवन ने इंजीनियरिंग स्टूडेंट का रोल निभाया। फिल्म रटा मारने से अधिक काबिल बनने की सीख देती है। इस फिल्म में बोमन ईरानी ने एक प्रोफेसर का रोल निभाया था। आखिर में बोमन ईरानी का किरदार भी अपनी सोच बदलता है। वह भी नए ढंग से एजुकेशन सिस्टम में बदलाव की चाह रखता है।  इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया था।
अजय देवगन : साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैदान’ को अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में अजय देवगन ने फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का रोल निभाया। 
सुष्मिता सेन: साल 2004 में रिलीज हुई फराह खान निर्देशित फिल्म में सुष्मिता सेन ने केमिस्ट्री टीचर का रोल किया था। फिल्म में लीड रोल में शाहरुख खान थे, जो आर्मी ऑफिसर थे। लेकिन एक मिशन के तहत कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें