ओटीटी के दर्शकों के लिए क्राइम-थ्रिलर से लबरेज एक दिलचस्प सीरीज रिलीज हो रही है। दरअसल फिल्म 'हक' के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब इमरान हाशमी ओटीटी पर अपनी नई सीरीज के साथ दस्तक देने जा रहे हैं। इमरान की वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' का टीजर रिलीज हो चुका है। साथ ही मेकर्स ने इस सीरीज की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।
ट्रेलर में क्या कुछ दिखा?
'तस्करी' उस दुनिया को दिखाने का दावा करती है, जिसे आम लोग रोज देखते तो हैं, लेकिन उसके अंदर क्या चलता है, इससे लगभग अनजान रहते हैं। कहानी एयरपोर्ट कस्टम डिपार्टमेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर मुसाफिर, हर बैग और हर दस्तावेज एक संभावित राज छुपाए हो सकता है। इस हाई-प्रेशर माहौल में कानून और अपराध के बीच की जंग को बेहद बारीकी से दिखाया गया है।
तस्करी
- फोटो : एक्स
सीरीज में इमरान हाशमी सुपरिटेंडेंट अर्जुन मीणा की भूमिका में नजर आएंगे। अर्जुन एक ऐसा अफसर है, जो शोर-शराबे और दिखावे से दूर रहकर शांत दिमाग और रणनीति के दम पर अंतरराष्ट्रीय तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने में जुटा है। लग्जरी सामान की अवैध तस्करी से लेकर संगठित ग्लोबल सिंडिकेट तक, तस्करी कई स्तरों पर फैले अपराध की परतें खोलती है।
यहां देखें सीरीज का ट्रेलर
यह खबर भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की 60 करोड़ के ठगी मामले में बढ़ी मुश्किलें, बिजनेसमैन ने आरोपों को झुठलाया
तस्करी
- फोटो : एक्स
राघव जयराथ ने किया निर्दशन
इस प्रोजेक्ट के साथ फिल्ममेकर नीरज पांडे का नाम जुड़ा है, जो पहले भी रियलिस्टिक कहानियों के लिए जाने जाते रहे हैं। निर्देशन की कमान राघव जयराथ ने संभाली है। सीरीज को लेकर नीरज पांडे का कहना है कि कस्टम अफसरों जिस अनुशासन और दबाव में काम करते हैं, वो आम लोगों को ज्यादा पता नहीं चल पाता।
तस्करी
- फोटो : एक्स
सीरीज की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
सीरीज की स्टारकास्ट भी मजबूत है। शरद केलकर, अमृता खानविलकर, नंदीश सिंह संधू, अनुराग सिन्हा और जोया अफरोज अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मेकर्स ने ग्लोबल तस्करी नेटवर्क की सच्चाई को दिखाने के लिए चार देशों और कई इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर शूटिंग की है, जिससे कहानी को ज्यादा विश्वसनीय बनाया जा सके। ये सीरीज 14 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।