अभिनेता दिलीप जोशी टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल बनकर सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं और उन्हें भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। आज यानी 26 मई को दिलीप अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलीप का जन्म साल 1968 में एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ। कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने महज 12 साल की उम्र से एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। वह कई गुजराती सीरियल में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं, दिलीप जोशी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से पहले कई फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान जैसे अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की है। हालांकि, उन्हें इन फिल्मों से खास पहचान नहीं मिली। आइए आपको बताते हैं उनकी फिल्मों के बारे में।