फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ की रिलीज टलने पर तारा सुतारिया का बड़ा बयान, कहा- ‘फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगा’

Sat, 16 May 2026 07:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tara Sutaria on Toxic Movie: एक्टर यश की ‘टॉक्सिक’ फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। अब इस मामले पर एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपनी राय दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘टॉक्सिक’ पहले यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी, फिर इसे जून के लिए शिफ्ट किया गया था। लेकिन अब इसकी कोई फाइनल रिलीज डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है। इसपर अब तारा सुतारिया ने भी अपने विचार रखे हैं। 

बार-बार टल रही फिल्म की रिलीज डेट

विज्ञापन

यश स्टारर इस पैन-इंडिया फिल्म को लेकर बताया गया था कि मिडल ईस्ट में चल रहे हालात की वजह से रिलीज प्लान में बदलाव करना पड़ा। बाद में यह भी साफ किया गया कि फिल्म पूरी तरह बनकर तैयार है, लेकिन टीम अभी इसकी ग्लोबल रिलीज और बड़े डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स को फाइनल करने में लगी हुई है, ताकि फिल्म को दुनिया भर में सही तरीके से रिलीज किया जा सके।

तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tarasutaria

फिल्म को लेकर क्या बोलीं तारा सुतारिया?
इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में इस देरी पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस पूरी स्थिति को बहुत समझदारी से देखती हैं। तारा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं बहुत पेशेंस रखती हूं। मैं ये नहीं सोचती कि अगर फिल्म तुरंत रिलीज नहीं हुई तो क्या होगा। एक एक्टर के तौर पर आप फिल्म को सिर्फ अपनी नहीं मान सकते, यह पूरी टीम की होती है।’

ये भी पढ़ें- अब टैबू टॉपिक्स पर काम नहीं करना चाहते आयुष्मान खुराना? अब चुनेंगे फैमिली सब्जेक्ट्स, एक्टर ने बताई बड़ी वजह

उन्होंने आगे कहा कि कई बार बड़े फैसलों के पीछे सही वजहें होती हैं, जिन्हें प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स बेहतर समझते हैं। तारा ने यह भी कहा कि वह दर्शकों की एक्साइटमेंट को समझती हैं और खुद भी फिल्म का इंतजार कर रही हैं, लेकिन उनका मानना है कि यह इंतजार फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगा और इसे ग्लोबली बेहतर रिस्पॉन्स मिलेगा।

विज्ञापन

'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज - फोटो : Youtube@ ZEEmusic
‘टॉक्सिक’ फिल्म के बारे में 
अब यश के फैंस बेसब्री से फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कियारा और यश के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार हैं। इसमें यश डबल रोल में होंगे। इसके निर्देशक गीतू मोहनदास हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें