फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारा सुतारिया ने शाहिद कपूर की फिल्म में काम करने किया मना, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Sat, 08 Sep 2018 05:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की अपकमिंग हीरोइन तारा सुतारिया जल्द ही एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस दिनों फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। बीते दिनों खबर थी कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के अलावा तारा सुतारिया जल्द ही शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन


लेकिन मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अब तारा सुतारिया ने 'अर्जुन रेड्डी' में काम करने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि तारा ने अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की रिलीज डेट आगे बढ़ जाने की वजह से 'अर्जुन रेड्डी' में काम करने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' इस साल 23 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

लेकिन फिल्म के मेकर्स ने अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 की वजह से इस फिल्म को अगले साल तक रिलीज करने का फैसला कर लिया है। जिसके चलते वह शाहिद कपूर की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की शूटिंग का हिस्सा नहीं बन सकेंगी। इस वजह से तारा सुतारिया ने 'अर्जुन रेड्डी' में काम करने से मना कर दिया है। वहीं 'अर्जुन रेड्डी' के डायरेक्टर ने भी मीडिया से बात करते हुए तारा सुतारिया के फिल्म का हिस्सा न बनने की जानकारी भी दी है। 

आपको फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' पिछले साल आई साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का ही रीमेक होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की शूटिंग अगले साल तक शुरू कर दी जाएगी। बात करें 'अर्जुन रेड्डी' के ओरिजिनल वर्जन यानी विजय देवरकोंडा की फिल्म की तो इस फिल्म की कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट के आसपास घूमती है। फिल्म में शानदार एक्शन दर्शकों का दिल जीत लेता है। यह फिल्म पिछले साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें