तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम tarasutaria
इतनी पढ़ी-लिखी हैं तारा
तारा सुतारिया का जन्म मुंबई में हुआ। उनके पिता हिमांशु सुतारिया हिंदू धर्म और मां टीना पारसी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने सेंट एंड्रयूज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से मास मीडिया में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।आपको जानकर हैरानी होगी कि तारा की एक जुड़वां बहन भी हैं, जिनका नाम पिया सुतारिया है। यूं तो पिया लाइमलाइट से काफी दूर नजर आती हैं, लेकिन वह खूबसूरती के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं।