फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी पन्नू का शादी के प्लान पर बड़ा खुलासा, जब बच्चा चाहूंगी तो कर लूंगी

Fri, 14 Sep 2018 07:52 PM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
taapsee pannu
विज्ञापन
'मनमर्जियां' एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा अभी मैं शादी करने के मूड में नहीं हूं। मैं शादी उस वक्त करूंगी जब मुझे बच्चा चाहिए होगा। 
विज्ञापन


तापसी पन्नू ने ये जवाब उस समय दिया, जब उनसे शादी के बारे में सवाल पूछा गया। तापसी बोलीं- फिलहाल मैं अपने काम पर ध्यान दे रही हूं, शादी के लिए मेरे पास वक्त नहीं है,जब मुझे बच्चे की जब जरूरत महसूस होगी तब मैं  शादी करूंगी।
गौरतलब है कि तापसी पन्नू की शुक्रवार को 'मनमर्जियां' फिल्म रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल हैं।

तापसी ने आगे बताया कि अभी मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मेरे पास बहुत सारे फिल्म के ऑफर हैं, जिसमें मुझे अलग- अलग तरह के किरदार करने का मौका मिल रहा है। 'मनमर्जिया 'में भी अभिषेक और अनुराग के साथ कम करके बहुत कुछ नया सीखने को मिला। मेरी कोशिश होती है कि मैं हमेशा कुछ नया करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापसी ने अभी तमिल फिल्म के लिए साइन की है और उसके बाद एक हिंदी फिल्म  में काम करेंगी, जिस वजह से वो आने वाले समय में काफी व्यस्त रहेंगी और इन सब के अलावा वह 'बदला ' फिल्म में भी काम कर रही हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें