भूषण कुमार की बहन और कृष्ण कुमार और तान्या सिंह की बेटी तिशा कुमार का जुलाई में निधन हो गया था। तिशा की मां तान्या ने अपनी बेटी के निधन को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तान्या सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भावुक पोस्ट की है। साथ ही अपनी बेटी की बीमारी को लेकर भी कई खुलासे किए हैं।
तिशा कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेटी के बारे में कही ये बात
तान्या सिंह ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनकी बेटी बहुत ही बहादुर थी। वह निडर रही। वे सभी से बताना चाहती थी कि मेडिकल डायग्नोसिस आदि से डरना नहीं चाहिए। वह गलत इलाज पर काबू पाने और बायोमेडिसिन के साथ ‘कीमो साइड इफेक्ट्स’ से निपटने के अपने अनुभव के माध्यम से इस बात को फैलाने में मदद करना चाहती थी।
तिशा कुमार, कृष्ण कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताई तिशा की बीमारी की सच्चाई
तान्या ने कहा कि मेरी बेटी को शुरू में ‘कैंसर’ नहीं था। 15-16 साल की उम्र में उसे एक वैक्सीन लगी थी, जिससे एक ऑटोइम्यून स्थिति शुरू हो गई थी, जिसका गलत इलाज हुआ। इस बारे में हमें पता नहीं था। उन्होंने पोस्ट के जरिए सलाह दी कि बोन मैरो टेस्ट या बायोप्सी करवाने से पहली डॉक्टर से दूसरी-तीसरी राय जरूर ले लें। किसी पिछले संक्रमण के कारण भी सूज सकते हैं, जिसका पूरी तरह से इलाज नहीं किया गया हो। हम इस सारी जानकारी के मिलने से बहुत पहले ही ‘मेडिकल ट्रैप’ में फंस चुके थे। उन्होंने लिखा कि किसी भी बच्चे को मेडिकल धांधली या छिपी हुई गलत शक्तियों के बारे में बताया।
दिव्या खोसला, तिशा कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@divyakhossla
इससे पहले भी तान्या कर चुकी हैं पोस्ट
तान्या इससे पहले भी अपनी बेटी को लेकर पोस्ट कर चुकी हैं। उन्होंने लिखा था, मैं हमेशा तुम्हारी मां हूं और तुम मेरी सबसे कीमती, प्योर, अंदर से सुंदर, उदार, देखभाल करने वाली, प्यारी और जीवन से भरपूर हो.. मेरी इकलौती बेटी तुम 'मेरे ब्रह्मांड का सूर्य' हो, सबसे अच्छी बेटी हो। दुनिया तुम्हारे बगैर मेरे लिए जीवन बेजान है। अर्थहीन और उद्देश्यहीन है।"