फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री ने इमरान हाशमी को लेकर कही चौंकाने वाली बात, 'आशिक बनाया आपने' से जुड़ा है मामला; यूजर्स ने पकड़ा सिर

Tue, 01 Sep 2026 11:25 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता इमरान हाशमी को लेकर एक बयान देकर चर्चा में आ गई हैं। उनका एक पुराना वीडियो वायरल है। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
तनुश्री दत्ता, इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अपने साथी कलाकार इमरान हाशमी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका यह बयान चर्चा में आ गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो पर फैंस दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन

क्या बोली तनुश्री दत्ता?
तनुश्री दत्ता का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है 'आशिक बनाया आपने की शूटिंग के दौरान मेरे और इमरान हाशमी के बीच कुछ नहीं था। मेरी और इमरान हाशमी की केमिस्ट्री भाई-बहन जैसी थी। हम कैमरे पर किस कर रहे थे। ये बहुत टेक्निकल था। आप ऑनस्क्रीन किस का मजा नहीं ले पाते हैं।'

आशिक बनाया आपने - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने किये कमेंट
तनुश्री दत्ता का बयान चर्चा में आ गया है। इसकी वजह यह है कि तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में बोल्ड सीन किए थे।
वीडियो पर कई यूजर ने कमेंट किए हैं।
  • एक यूजर ने लिखा 'असल जिंदगी में इमरान हाशमी जेंटलमैन हैं।'
  • एक दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा 'रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।'
  • एक और यूजर ने लिखा 'टाइम निकलने के बाद लोग अपने जवाब बदल देते हैं।'
  • एक और यूजर ने लिखा 'कृपया भाई-बहन ना कहें, हम इमरान हाशमी और उस किस का एहसास खो देंगे।'
  • एक और यूजर ने पूछा है 'क्यों भाई बहन के रिश्ते को गाली दे रही हो?'

कभी अमिताभ बच्चन के बचपन का करते थे रोल, अब इस सेक्टर में बनाई पहचान; उभरते कलाकारों के लिए करेंगे ये काम

विज्ञापन

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान के साथ तनुश्री दत्ता की फिल्में
ख्याल रहे कि तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'आशिक बनाया आपने' (2005), 'चॉकलेट' (2005) और 'गुड बॉय बैड बॉय' (2007) में काम किया था।
तनुश्री दत्ता को आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में देखा गया था। इसमें रोनित रॉय और नीतू चंद्रा थे। इसके निर्देशक जग मुंद्रा थे।

'आवारापन 2' ने कितना कमाया?
वहीं इमरान हाशमी हाल ही में फिल्म 'आवारापन 2' में नजर आए। इसमें दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी हैं। बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही है। 18 दिनों में इसने 148.46 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' का सीक्वल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें