फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनीषा को गुस्ताखी की सजा देंगे जीजा अजय

Tue, 26 Nov 2013 03:28 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'बिग बॉस' में अपनी तनीषा की हरकतों ने काजोल और अजय देवगन को पूरी तरह से परेशान कर दिया है। अजय देवगन ने तो अब तनीषा को शो से बाहर करवाने की भी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


तनीषा तभी से चर्चा में थीं जब उन्होंने 'बिग बॉस' में भाग लेने का फैंसला किया था। तब खबरें आईं थी अजय, काजोल और तनुजा बिल्कुल भी नहीं चाहते थे कि तनीषा विवादों से भरे इस शो का हिस्सा बनें। पर बाद में वह इसके लिए मान गए थे।

लेकिन शो के एक प्रतियोगी अरमान कोहली के साथ तनीषा की नजदीकियां बढ़ती ही चली गईं। शो में तनीषा एक माइंडलैस प्रेमिका की तरह रिऐक्ट करती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब तनीषा और अरमान के शो में आधी रात को 'किस' करने। स्मोकिंग जोन में शर्मनाक हरकतें करने करने जैसी खबरों को हवा मिली।

उनकी ये हरकतें कई बार बिग बॉस के कैमरे में कैद हुई जिसे बिग बॉस ने भी दिखाना उचित नहीं समझा। जब ये बातें तनीषा के परिवार वालों तक पंहुची तो उन्होंने सलमान के जरिए तनीषा को चेतावनी भी भिजवाई।

शो में सलमान तनीषा और अरमान को दूरी बनाने का सबक देते कई बार दिखाई दिए। पर इन लव बर्डस पर मानो कोई असर पड़ना ही बंद हो गया हो।

अब एक फिर से तनीषा और अरमान के न्यूड होने और इंटीमेट होने की खबरें और फोटो इंटरनेट पर वायरल बन छाए  हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार पानी सिर से ऊंचा होते देख अब अजय और काजोल भी गुस्से में आ गए हैं और उन्होंने तनीषा को शो से बाहर लाने का मन बना लिया है इसके लिए उन्होंने सलमान की मदद मांगी है।

सूत्रों के अनुसार अजय ने सलमान को पर्सनली फोन कर तनीषा को शो से बाहर करने को कहा है। जिस पर सलमान ने चैनल से बात कर तनीषा को कैसे भी बाहर करने की रणनीति बनाने का आश्वासन अजय को दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें