तमिल निर्देशक बालामित्रन (Balamithran) का बीते छह जून को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। निर्देशक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके पहले निर्देशक की फिल्म 'उडुक्कई' के पोस्ट प्रोडक्शन का काम लॉकडाउन की वजह से रुका हुआ था। फिल्म की अभिनेत्री संजना सिंह ने इस दुखद समाचार को ट्विटर पर साझा किया है।
याद दिला दें कि बीते सात जून को जाने माने कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता शक्ति प्रसाद के पोते और बहुभाषी फिल्म अभिनेता अर्जुन सर्जा के भतीजे चिरंजीवी सर्जा ने 22 फिल्मों में अभिनय किया था।