फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ सिनेमा के निर्देशक एवी अरुण प्रसाद का निधन, सड़क हादसे में गई जान

Sat, 16 May 2020 08:47 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एवी अरुण प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एवी अरुण प्रसाद का निधन को गया है। एवी अरुण प्रसाद को वैंकट के नाम से भी जाना जाता था। उनकी मौत एक सड़क हादसे में हुई है। यह हादसा कोयंबटूर के मेट्टुपालयम में हुआ। एवी अरुण प्रसाद के निधन की जानकारी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने भी दी है।

विज्ञापन


साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने एवी अरुण प्रसाद को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन पर शोक जताया है। मशहूर संगीत निर्देशक जीवी प्रकाश ने एवी अरुण प्रसाद के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'हमेशा एक दोस्त और एक खुशहाल भाई, वैंकट की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। प्रभु मेरे मित्र की आत्मा को शांति दे।' 
 

एवी अरुण प्रसाद ने दिग्गज निर्देशक शंकर के साथ कई फिल्मों में सह निर्देशक के तौर पर काम किया था। उनके निधन से हर कोई हैरान है। निर्देशक शकंर ने एवी अरुण प्रसाद के निधन पर शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मेरे पूर्व सह निर्देशक का अचानक निधन दिल दहला देने वाला है। अरुण आप बहुत प्यारे, सकारात्मक और मेहनती थे। मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार-दोस्तों के लिए हमेशा रहेंगी'। 
विज्ञापन


इसके अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जुड़े और भी कई सितारों ने सोशल मीडिया पर एवी अरुण प्रसाद के निधन पर दुख प्रकट किया है। गौरतलब है कि एवी अरुण की जल्द ही फिल्म 4जी रिलीज होने वाली हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें