पिता ने कहा, तलाक की बात से थे दुखी
लोकेश राजेंद्रन के पिता के अनुसार, उनके बेटे ने विजयकांत, प्रभु सहित कई शीर्ष तमिल अभिनेताओं के साथ 150 से अधिक सीरियल और 15 फिल्में की हैं। उन्होंने कहा कि लोकेश शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा, 'एक महीने पहले ही मुझे पता चला कि लोकेश और उनकी पत्नी के बीच कुछ गलतफहमी चल रही थी। चार दिन पहले उनकी पत्नी की ओर से तलाक के लिए कानूनी नोटिस आया था। इस बात से वह उदास था। मैंने लोकेश को शुक्रवार को आखिरी बार देखा था, उसने कहा कि उसे कुछ पैसे चाहिए और मैंने उसे दे दिए। उसने हमसे कहा था कि वह एक एडिटर के रूप में अपना काम शुरू करेगा।'
Aryan Khan: आर्यन खान ने अनन्या पांडे को किया पूरी तरह नजरअंदाज, लोग बोले- गजब बेइज्जती है
पुलिस ने कही यह बात
पुलिस के अनुसार पारिवारिक समस्याओं के कारण लोकेश शराब का आदी हो गया था और उसे अक्सर चेन्नई मोफस्सिल बस टर्मिनस (सीएमबीटी) पर सोते हुए देखा जाता था। सोमवार को बस टर्मिनल पर राहगीरों ने देखा कि वह बेचैनी में था। उनमें से कुछ ने एंबुलेंस के लिए 108 पर डायल किया और पुलिस को भी सूचना दी। लोकेश को राजकीय किलपौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। वहां मंगलवार रात उनका निधन हो गया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में साजिद को देख इस एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री, कहा- ऐसी जगह काम नहीं करना जहां...