अभिनेता फ्लोरेंट सी पेरिरा (Florent C Pereira) का चेन्नई में सोमवार की शाम को निधन हो गया। वो 67 साल के थे। फ्लोरेंट राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल अस्पताल में भर्ती थे।
फ्लोरेंट के निधन की खबर सुनकर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सिनेमा के कई बड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिल्ममेकर सीनू रामासैमी ने लिखा, 'मुझे इस पर यकीन नहीं आ रहा है। फिल्म अभिनेता। बेहद अच्छे इंसान। फ्लोरेंट तुम हमेशा रहोगे। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना।'
फ्लोरेंट ने तमिल सिनेमा में 2003 में पुढिया गीताई (Pudhiya Geethai) से डेब्यू किया था। उसमें उनके साथ विजय लीड रोल में थे। उन्होंने धर्मादुरई (Dharmadurai), वीआईपी 2, राजा मंत्री (Raja Manthiri), तोदारी (Thodari), सातरियान (Sathriyan) और तारामानिंद (Taramaniand) सहित अनेक फिल्में की हैं। फिल्मों के अलावा फ्लोरेंट टीवी पर भी सक्रिय थे।