फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल अभिनेता बाला सिंह का 67 साल की उम्र में निधन

Wed, 27 Nov 2019 01:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बाला सिंह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए शोक की खबर है। अभिनेता बाला सिंह का निधन हो गया है। वह 67 साल के थे। खबरों की मानें तो उन्हें कुछ दिनों पहले फूड पॉइजनिंग की वजह से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


उनके पार्थिव शरीर को उनके चेन्नई स्थित निवास पर रखा गया है। शाम को उनके शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक निवास नागरकोइल ले जाया जाएगा।

 

विज्ञापन

बाला आखिरी बार आर्या मगामुनि में नजर आए थे। बाला ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था और वो ज्यादातर नेगेटिव रोल ही निभाते थे। उन्होंने साल 1995 में फिल्म Avatharam से डेब्यू किया था। तमिल फिल्मों में अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले बाला थिएटर कलाकार थे।
 
सूर्या स्टारर एनजीके में उनकी भूमिका को बहुत सराहा गया था। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में भी काम किया जिसमें  जंगल ब्वॉय और मुल्ला जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वह तमिल टीवी शोज का भी हिस्सा रहे हैं।

उनके फैंस और उनके साथ काम कर चुके साथी कलाकार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें