फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल एक्टर और डायरेक्टर विसू का 74 की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

Mon, 23 Mar 2020 08:25 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
visu - फोटो : social media
विज्ञापन
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और लेखक विसू का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। वो 74 वर्ष के थे। विसू कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। विसू के अचानक निधन से तमिल सिनेमा जगत में शोक का माहौल है। 
विज्ञापन


एक्टर एस वी शेखर ने कहा, वो बड़े भाई की तरह थे। वो पहले शख्स थे जिन्होंने मुझे एक नाटक में काम करने का मौका दिया था। मैंने उनके साथ 20 फिल्मों में काम किया और सभी हिट गईं। वो बहुत ही भावुक व्यक्ति थे लेकिन उनका कॉमिक सेंस भी कमाल का था।

 

विज्ञापन

वो एक बड़े दिल वाले इंसान थे और लोगों की आर्थिक रूप से भी मदद करते थे। वो साल में करीब 10 शादियां अपने पैसों पर करवाते थे। एक्टर और राजनीतिक खुशबू सुंदर ने कहा, वो एक ऐसे इंसान थे जिन्हें पैसों और समय की कद्र थी। उन्हें पता होता था कि कम बजट में कैसे एक बढ़िया फिल्म बनानी है। 

उनकी ज्यादातर स्क्रिप्ट में महिला सशक्तिकरण दिखता था। मैंने उनके साथ फिल्म मनन में काम किया था। जिस तरह से वो अपने कर्मचारियों से मिलते थे, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें