फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia Vijay Varma: विजय से ब्रेकअप की असली वजह आई सामने, क्या जल्द शादी करना चाहती हैं तमन्ना

Thu, 06 Mar 2025 07:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamannaah Bhatia Vijay Varma: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा, जो 2022 से डेटिंग कर रहे थे। अब कथित तौर पर दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। खबरों के मुताबिक, दोनों के बीच ब्रेकअप की अफवाहें चल रही थीं और अब यह सामने आया है कि उनके बीच तनाव की वजह क्या थी।
 
विज्ञापन
तमन्ना-विजय के ब्रेकअप की असली वजह आई सामने - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks, itsvijayvarma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खबरें आ रही हैं कि तमन्ना भाटिया ने अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप कर लिया है, लेकिन इसके पीछे की क्या वजह रही होगी, जो अब खुलकर सामने आई है।
विज्ञापन

 

शादी करना चाहती हैं तमन्ना?
सियासत डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना शादी करके घर बसाना चाहती हैं, लेकिन विजय इसके लिए तैयार नहीं थे। विजय घर बसाने के लिए दबाव महसूस कर रहे थे। वहीं तमन्ना, शादी के इंतजार से परेशान थीं। यही बात उनके बीच बहस की वजह बन गई, जिसकी वजह से अब दोनों की राहें अलग हो गई हैं।

क्या तमन्ना और विजय का ब्रेकअप हो गया है?
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों सितारे अब अलग जरूर हो गए हैं लेकिन वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और दोस्त बने रहना चाहते हैं। कथित तौर पर तमन्ना और विजय कुछ हफ्ते पहले अलग हुए थे, लेकिन वे अभी भी अच्छे दोस्त रहेंगे। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों अपने काम में व्यस्त हैं। हालांकि, अभी तक तमन्ना या विजय की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:
Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया ने लेडी लव को दी जन्मदिन की खास बधाई, जान्हवी कपूर के साथ शेयर की परफेक्ट फोटो

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने कब शुरू की थी डेटिंग?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने 2022 में डेटिंग शुरू की थी। वे नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' में साथ नजर आए थे, जो जून 2023 में रिलीज हुई थी। 

यह भी पढ़ें:
Crime Patrol OTT Release Date: सामने आई क्राइम पेट्रोल ओटीटी की रिलीज डेट? जानिए कब देख सकेंगे अनूप सोनी का शो
 
विज्ञापन

विजय ने तमन्ना संग कबूल की थी रिश्ते की बात
विजय ने शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बताया "मुझे लगता है कि हम दोनों इस बात से सहमत थे कि अगर हमें साथ में समय बिताना अच्छा लगता है और हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तो इसे छिपाने की क्या जरूरत है। रिश्ते को छिपाने में बहुत मेहनत लगती है। आप साथ में बाहर नहीं जा सकते, आपके दोस्त आपकी तस्वीरें नहीं खींच सकते। मुझे ऐसी रोक-टोक पसंद नहीं है। ऐसा नहीं था कि मैं सबको बताना चाहता था, लेकिन मैं अपनी भावनाओं को दबाना भी नहीं चाहता था।" 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें